सिंधिया - दिग्गी की मुलाकात के मायने, दबाब की राजनीति या नया गठजोड़


मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रहे घमासान पर अब तक की सबसे बड़ी खबर, सिंधिया के क्षेत्र गुना में मिलेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह। दोनों नेताओं की 24 फरवरी को गुना सर्किट हाउस में मुलाकात होगी । दोनों नेता लगभग 45 मिनिट तक एक दूसरे के साथ रहेंगे। माना जा रहा है कि गुना में 6 साल बाद मिल रहे हैं सिंधिया और दिग्विजय सिंह। माना जा रहा है कि सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच राज्यसभा जाने को लेकर यह मुलाकात हो रही है। वही सिधिया और दिग्विजय के साथ 24 फरवरी को गुना में कांग्रेस के 5 मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इनमें श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी, परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत और महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी शामिल हैं।



पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार दोनों की मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।