कांग्रेस का प्रदर्शन
भोपाल।मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए महिला अपराध को लेकर कांग्रेस ने पीसीसी के सामने विरोध प्रदर्शन किया महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल सहित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक तरफ सरकार लाडली बहन लाडली लक्ष्मी जैसी कई योजनाएं चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं प्रदेश में हर दिन 20 से अधिक महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही है लेकिन सरकार महिला अपराध रोकने में असफल साबित हो रही है महिला कांग्रेस इसको लेकर पूरे प्रदेश में जिला से लेकर मंडल सेक्टर तक प्रदर्शन करेगी। यह अभियान 2 अप्रैल से सभी जिलों में चलाया जाएगा ।