भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में कल स्नेह मिलन समारोह मनाया जाएगा.बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘‘ के तहत ही कार्यक्रम होंगे।जिसमें प्रदेश के मुखिया मोहन कुमार यादव शामिल होंगे वहीं बिहार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह भी मौजूद रहेंगे।बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेता सतपाल नरोत्तम ने बताया कि, पूर्व पीएम अटल जी ने कहा था।बिहार जमीन का टुकड़ा नहीं जीता जागता राज्य है।पीएम मोदी देश को आगे ले जाने के साथ बिहार को आगे ले जाना का काम कर रहे है।बिहार दिवस पर सभी को बधाई दी।लालू यादव के चारा घोटाले से 10 प्रतिशत ज्यादा अधिक बजट विहार को मिला हैं।हम विकसित बिहार की ओर आगे बढ़ रहे है।बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की गई।बिहार में औद्योगिक विकास हो रहा है।बिहार को सशक्त बनाने के लिए पीएम मोदी काम कर रहे है।कार्यक्रम में, मध्य प्रदेश में रह रहे बिहार के लोग भोजपुरी कलाकार प्रस्तुति देंगे सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि, पूरे देश को एक माला में पिरोने का अभियान चल रहा है। आने वाले समय में बिहार में मध्य प्रदेश दिवस भी मनाया जाएगा।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘