शहडोल। कोयलांचल के धनपुरी में एक महिला में कोरोना के लक्षण मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में आइसोलेट किया गया। बाद में स्थिति बिगड़ते देख जबलपुर के लिए पति -पत्नी को रैफर कर दिया है। उधर महिला के पति में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। दोनों का जिला अस्पताल में पहली बार सैंपल लिया गया। धनपुरी निवासी एक महिला को पिछले कई दिनों से सर्दी-खांसी के साथ बुखार था। शनिवार सुबह अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत और धबराहट होने लगी तो पति और पत्नी दोनों जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो उसमें कोरोना के लक्षण मिले। बताया गया कि, पति सऊदी अरब से लौटा था। इसलिए डॉक्टरों ने दोनों का सैंपल लिया। दोनों लोग कोरोना की क्राइटेरिया में आ रहे थे। दोनों को टीम की निगरानी में जबलपुर के लिए भेजा है।
महिला में मिले कोरोना के लक्षण, पति-पत्नी रैफर, डॉक्टर को भी होम आइसोलेट